कुत्ते को दबोच कर ले जा रहा था तेंदुआ, दूसरे ने भिड़कर साथी को छुड़ाया; VIDEO
महू से तेंदुए के मूवमेंट का वीडियो सामने आया है। 53 सेकंड के वीडियो में तेंदुआ एक श्वान पर हमला करते हुए नजर आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 11:26:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 11:26:55 PM (IST)
कुत्ते को दबोच कर ले जा रहा था तेंदुआ।HighLights
- कुत्ते को दबोच कर ले जा रहा था तेंदुआ।
- दूसरे ने भिड़कर साथी को छुड़ाया।
- जंगल से सटे होने के कारण बढ़ी आवाजाही।
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू तहसील स्थित परशुराम जन्मस्थली जनापाव में तेंदुए के मूवमेंट का वीडियो सामने आया है। 53 सेकंड के वीडियो में तेंदुआ एक कुत्ते पर हमला करते हुए नजर आया है। घटना मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत हुई है।
कुत्ते और तेंदुए के बीच संघर्ष
वीडियो शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात का है। इसमें एक कुत्ता ओटले पर बैठा नजर आ रहा है। 25वें सेकंड में श्वान के पीछे से तेंदुआ आता नजर आ रहा है और 27वें सेकंड में वह पीछे से कुत्ते पर हमला कर देता है। कुत्ता तेंदुए से बचने के लिए संघर्ष करता है।
दूसरे कुत्ते की बहादुरी से भागा तेंदुआ
36वें सेकंड में दूसरा कुत्ता वहां भौंकते हुए पहुंचता है, जिसे देख तेंदुआ कुत्ते को पकड़ कर ले जाने की कोशिश करता है, पर दूसरा कुत्ता उस पर हमला कर देता है। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग जाता है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
जंगल से सटे होने के कारण बढ़ी आवाजाही
गौरतलब है कि जनापाव कुटी पहाड़ी पर स्थित है और आसपास जंगल है, जिसके कारण मंदिर परिसर में तेंदुए पहुंच जाते हैं।