
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू के बंडा बस्ती में अवैध बाड़े (बुचड़ खाने) में गोवध करने वाला व बाड़ा संचालक कुख्यात आरोपी इमरान खटखट को मंगलवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पूर्व में इमरान पर 6 गोवध, 3 मारपीट और 1 आर्म्स एक्ट कर प्रकरण दर्ज हैं। उस पर पहले रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी है जिसके लिए वह आधे तीन माह जेल रह चुका है। साथ ही जिलाबदर भी किया गया था। जिलाबदर खत्म होने के बाद इमरान फिर से महू में अपने अवैध बाड़े में गोवध कर रहा था।
29 मई को इसकी सूचना मिलने पाए पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां 8 गाय काटी गई थी। पुलिस व कैंटोनमेंट गोमांस जब्त करने गई तो बस्ती के वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव भी किया था। हालांकि उसमे किसी को चोट नहीं आई थी। वही आदतन अपराधी इमरान खटखट के बाड़े और घर को तोड़ने के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इमरान नव सालों ने सेना की ए वन जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है। जिसमे पर कब्ज़ा कर बाड़ा चला रहा है साथ ही घर भी बना रखा है।
अवैध बाड़े में गोवध करने वाले कुख्यात आरोपी इमरान खटखट को पुलिस ने मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में फरार हुए आरोपी इमरान खटखट पर 5 हजार, हासिम पर 3 हजार और कल्ला पर 2 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
शुक्रवार को सुबह बजरंग दल को सूचना मिली थी बंडा बस्ती के इमरान खटखट के अवैध बाड़े में गायों को काटा गया है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस को बताया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों को भी मांस की जांच करने के लिए बुलाया गया। इतनी देर में इमरान खटखट और उसके अन्य साथी मौके से भाग गए थे।
पशु चिकित्सकों ने मांस की जांच की तो वह गाय का ही निकला। पुष्टि होने के बाद पुलिस द्वारा गोमांस जब्त की कार्रवाई की जा रही थी। गोमांस को ले जाने के लिए कैंटोनमेंट की गाड़ियां भी बुलाई गई। गोमांस को जब्त कर ले जाया जा रहा था। तभी बाड़े के पास रेलवे ट्रैक पर बस्ती के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही कैंटोनमेंट कर्मचारी जान बचाकर निकले। वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी कुछ पत्थर चलाए। इसी बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा और बाड़े से निकलकर सड़क पर पहुंची। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पथराव होते ही कैंटोनमेंट कर्मचारी अपनी गाड़ियां और बजरंग दल कार्यकर्ता वहां से भागे। वहीं पुलिस भी बाड़े से निकलकर मुख्य रोड पर आई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ पुलिस व प्रशासन से भी हुज्जत करने लगी। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में आई।
घटना के बाद बजरंग दल व हिंदू कार्यकर्ताओं ने महू कोतवाली थाने का घेराव कर अवैध बाड़े को तोड़ने, इमरान खटखट व उसके साथियों व पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। घटना स्थल पर पुलिस के जाने के बाद लोगों ने वहां पर मौजूद तीन दो-पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। इसमें से दो गाड़ियां कैंटोनमेंट कर्मचारी की थी।
गौरतलब है कि आरोपित इमरान खटखट आदतन अपराधी है। इमरान पर पूर्व में रासुका और जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इमरान पर कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं। इसमें से छह प्रकरण गोवध, तीन मारपीट और एक आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। रासुका की कार्रवाई में इमरान साढ़े तीन माह की जेल भी काट चुका है।