महू में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर महू-नीमच हाईवे पर लगाया जाम
महू-पीथमपुर हाईवे पर चिनार वैली और अदिति विहार कॉलोनी के बीच में शराब दुकान प्रस्तावित है, महिलाएं लंबे समय से इसका विरोध कर रही हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 11:16:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 11:22:04 AM (IST)
प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में रहवासियों ने हाईवे पर यातायात रोका।HighLights
- मंगलवार रात को शराब दुकान लगाने को लेकर कुछ वाहन मौके पर पहुंचे तो रहवासी तुरंत हाईवे पर पहुंचे
- बड़ी संख्या में महिलाएं मुंह पर रुमाल व कपड़ा बांध कर व हाथ में लाठी डंडे लेकर सड़क पर बैठ गईं
- अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया और वाहन निकले
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू-नीमच रोड स्थित चिनार वैली और अदिति विहार कालोनी के बीच प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार रात को उग्र विरोध विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में महिलाएं शराब दुकान नहीं खुलेगी, नहीं खुलेगी के नारे लगाती रहीं।
पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रहवासियों को समझाइश दी। इसके बाद करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे रास्ता जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार महू-पीथमपुर हाईवे पर चिनार वैली और अदिति विहार कॉलोनी के बीच में शराब दुकान प्रस्तावित है। शराब दुकान के विरोध में महिलाएं लंबे समय से विरोध कर रही हैं।
महिलाएं सड़क पर बैठ गईं थीं
शुक्रवार रात को ही हाईवे से प्रस्तावित दुकान तक जाने वाले मार्ग पर पोकलेन मशीन बुलाकर खुदाई करवा दी। वहीं मंगलवार रात को शराब दुकान लगाने को लेकर कुछ वाहन मौके पर पहुंचे तो रहवासी तुरंत हाईवे पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मुंह पर रुमाल व कपड़ा बांध कर व हाथ में लाठी डंडे लेकर सड़क पर बैठ गईं।
साथ ही पत्थर रख दिए और हाईवे जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी अमित कुमार के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया और वाहन निकले। देर रात तक रहवासियों की भीड़ सड़क पर मौजूद रही।