• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में बड़ा हादसा टला: आलू से भरे ट्रक की टक्कर से डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और हेल्परों ने कूदकर बचाई जान

सूचना मिलने पर बानमोर और मालनपुर से करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:44:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 11:39:40 PM (IST)
मुरैना में बड़ा हादसा टला: आलू से भरे ट्रक की टक्कर से डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और हेल्परों ने कूदकर बचाई जान
टक्कर इतनी भीषण थी, कि डीजल टैंकर और ट्रक दोनों में आग भड़क गई। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. रिठौरा-मालनपुर बाईपास पर रात को हुआ हादसा
  2. लीक होने के बाद टैंकर और ट्रक में भड़की आग
  3. दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सड़क पर दौड़ रहे डीजल के भरे टैंकर को आलू से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि डीजल टैंकर और ट्रक दोनों में आग भड़क गई। ट्रक व टैंकर के ड्राइवर और हेल्परों ने कूदकर जान बचाई। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे रिठौरा-मालनपुर बाईपास पर हुआ है।

सूचना मिलने पर बानमोर और मालनपुर से करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं देर रात मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

naidunia_imageआगू पर काबू पाते दमकम कर्मी। वीडियोग्रेब

जौरदार भिड़ंत में टैंकर में डीजल हो गया लीक

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मुरैना की ओर से डीजल से भरा टैंकर रिठौरा-मालनपुर होते हुए ग्वालियर जा रहा था। टैंकर अभी रिठौरा-मालनपुर बाईपास से निकल ही रहा था कि तभी आलू से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस जौरदार भिड़ंत में टैंकर में डीजल लीक हो गया और देखते ही देखते पहले टैंकर में आग भड़की और फिर आलू से लदे ट्रक में आग लग गई।


naidunia_imageआग बुझने के बाद ट्रक। वीडियोग्रेब

देर रात तक लगा रहा जाम

हादसे में सुखद पहलू यह रहा कि दोनों ही वाहनों के चालक और हेल्परों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के कारण सड़क पर देर रात तक जाम लगा रहा। आग बुझाने के लिए बानमोर और मालनपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गईं, जिन्होंने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।