• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में 25 लाख के बाद 15 लाख की और मांग, मना किया तो बहू की पिटाई; पति समेत 6 पर केस दर्ज

शादी में 25 लाख रुपये नकद व उपहार लेने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग बहू प्रिया भदौरिया से 15 लाख रुपये की मांग और करने लगे। अपेक्षाएं पूरी न होने पर ब...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 05:42:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 05:42:00 PM (IST)
मुरैना में 25 लाख के बाद 15 लाख की और मांग, मना किया तो बहू की पिटाई; पति समेत 6 पर केस दर्ज
मुरैना में 25 लाख के बाद 15 लाख की और मांग, मना किया तो बहू की पिटाई

HighLights

  1. 25 लाख नकद व गहने देने के बाद भी 15 लाख की अतिरिक्त मांग
  2. काउंसलिंग से लौटने के बाद ससुराल वालों ने बहू से की मारपीट
  3. अंबाह पुलिस ने पति धर्मेंद्र भदौरिया समेत 6 पर दर्ज की FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबाह। शादी में 25 लाख रुपये नकद व उपहार लेने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग बहू प्रिया भदौरिया से 15 लाख रुपये की मांग और करने लगे। अपेक्षाएं पूरी न होने पर बहू की मारपीट कर उसे मायके जाने पर मजबूर कर दिया। घटित अपराध को लेकर अंबाह पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र भदौरिया समेत सास-ससुर, जेठ, जेठानी व उसके लड़के के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

शादी के एक साल बाद शुरू हुई प्रताड़ना, दो बच्चों के जन्म के बाद बढ़ा जुल्म

जानकारी के मुताबिक, अंबाह की रहने वाली प्रिया की शादी पिंटू पार्क मुरार निवासी धर्मेंद्र भदौरिया से 10 दिसंबर 2020 को हुई थी। धर्मेंद्र नोएडा की सोलर कंपनी में नौकरी करता है। शादी में लड़की के पिता ने उपहार में 25 लाख रुपये नकद, गहने व गृहस्थी का सामान दिया।


शादी के एक साल बाद आरोपी पति समेत सास विमला, ससुर मानिक भदौरिया, जेठ यशवेंद्र, जेठानी निक्की समेत उसके बेटे दिव्यांश ने प्रिया से मायके से 15 लाख रुपये और लाने की डिमांड शुरू कर दी। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल में प्रिया की मारपीट भी की जाती रही। इसी बीच प्रिया ने दो बेटों को जन्म भी दिया। संतान पैदा होने के बाद प्रिया ने अपने पति को शराब पीकर घर में गालियां देने से टोकना शुरू किया तो प्रिया पर जुल्म और बढ़ा दिया गया। इस आलम में 3 मई को प्रिया के पिता अपनी बेटी व दोनों नातियों को ग्वालियर से अंबाह ले आए।

काउंसलिंग में भी 15 लाख पर अड़े रहे ससुराली, पुलिस दफ्तर से लौटकर की मारपीट

इसके बाद अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अंबाह रवि प्रकाश भदौरिया ने आरोपी ससुरालीजनों को काउंसलिंग के लिए अंबाह बुलाया तो ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख रुपये और देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के दफ़्तर से लौटने के बाद आरोपी पति व उसके परिवार के लोगों ने मिलकर प्रिया की मारपीट कर दी। इसे लेकर अंबाह पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र, मानिक, विमला, यशवेंद्र, निक्की व दिव्यांश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।