• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

अटल प्रोग्रेस-वे का एलाइनमेंट बदलने की मांग, मुरैना में किसान सभा का प्रदर्शन, 600 लोगों ने दी गिरफ्तारी

Atal Progress Way Protest: आमसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज ने कहा कि सरकार का हमला मजदूर किसानों प...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 10:18:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 10:37:07 AM (IST)
अटल प्रोग्रेस-वे का एलाइनमेंट बदलने की मांग, मुरैना में किसान सभा का प्रदर्शन, 600 लोगों ने दी गिरफ्तारी
सबलगढ़ गल्ला मंडी में सभा में मौजूद किसान सभा कार्यकर्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. एलाइनमेंट बदलने की मांग
  2. सबलगढ़-कैलारस में गिरफ्तारियां
  3. अगले महीने सत्याग्रह का ऐलान

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। अटल प्रोग्रेस-वे का एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर सोमवार को मध्यप्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन मंच की ओर से मुरैना, कैलारस व सबलगढ़ में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान आमसभा भी की गई। कार्यक्रम में कैलारस व सबलगढ़ में पुलिस ने कार्यकर्ताओं के नाम एक पेज पर लिखकर गिरफ्तारियां स्वीकार कर लीं, वहीं मुरैना में गिरफ्तारियां नहीं ली गईं। इस दौरान मुरैना में रैली निकालकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।

पुरानी सब्जी मंडी में इकट्ठा हुए कार्यकर्ता

कैलारस में किसान सभा के कार्यकर्ता पुरानी सब्जी मंडी में इकट्ठा हुए। यहां पर आमसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज ने कहा कि सरकार का हमला मजदूर किसानों पर है। इसका पुरजोर विरोध करना है। उन्होंने अटल प्रोग्रेस-वे सड़क परियोजना एवं उद्योग विभाग को चंबल के बीहड़ों की जमीन आवंटन की कार्रवाई रद करने, शक्कर कारखाना चलाओ की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। इसके बाद पुलिस ने नाम लिखकर गिरफ्तारी स्वीकार कर ली। किसी का भी मुचलका नहीं भरा गया।


इसी तरह सबलगढ़ के गल्ला मंडी में हुए एकत्रित

इसी तरह सबलगढ़ के गल्ला मंडी में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां आमसभा को मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित किया। उन्होंने आगामी सितंबर में जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह करने की बात कही। उनके अलावा सभा को किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़, मुरारी लाल धाकड़, ओमप्रकाश श्रीवास, राजेश गुप्ता, नरेश गोस्वामी, राकेश शुक्ला, राजवीर सिंह धाकड़, इब्राहिम शाह, कृष्णा यादव, अशोक कुमार, नरोत्तम नागर, रूबी कुशवाह, योगेश धाकड़ आदि ने संबोधित किया।

naidunia_image

मुरैना में गिरफ्तारी स्वरूप कार्यकर्ताओं के नाम लिखता हुआ पुलिसकर्मी। नईदुनिया

मंडी गेट पर रोककर पुलिस ने गिरफ्तारी स्वीकारी

इस दौरान सभी को मंडी गेट पर रोककर पुलिस ने गिरफ्तारी स्वीकार कर ली। मुरैना में नेहरू पार्क पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां रामप्रकाश गुर्जर, प्रसून राठौर, बैजनाथ पिप्पल ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।

यहां किसी तरह का पुलिस का अवरोध नहीं हुआ। इस दौरान कैलारस व सबलगढ़ में लगभग 500 से 600 लोगों के नाम गिरफ्तारी स्वरूप लिखे। गिरफ्तारी की सूची बनाने के बाद सभी को रिहा करने की घोषणा की गई। मुचलकों के मामले पर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं ने जेल भेजने को कहा, तब प्रशासन ने उन्हें बिना मुचलकों की कार्रवाई के रिहा कर दिया।

अटल प्रोग्रेस-वे और चंबल के बीहड की जमीन उद्योग विभाग को आवंटित करने वाले किसानों ने हाथ उठाकर सितंबर में जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने का संकल्प दोहराया। इसके बाद नारेबाजी के साथ आंदोलन का समापन किया गया।