मुरैना: चौथी स्टेज के कैंसर से पीड़ित प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, सरकारी आवास में मिला शव
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 03:40:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 03:41:09 PM (IST)
प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा का फाइल फोटो।HighLights
- कैंसर के कारण 7 महीने से थे मेडिकल लीव पर
- घर के मुखिया की मौत से परिवार में पसरा मातम
- पीछे छोड़ गए पत्नी और तीन बच्चे
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। यातायात थाने के प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रधान आरक्षक कैंसर से पीड़ित थे और पिछले सात महीनों से अवकाश पर थे, जहां वे उपचार करा रहे थे। सोमवार को उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए तबादलों में उनका तबादला यातायात थाने से सबलगढ़ थाने के लिए किया गया था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक दृष्टि में यह बीमारी के कारण आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, क्योंकि प्रधान आरक्षक कैंसर की चौथी स्टेज पर थे।
परिवार में एक बेटा और दो बेटियां
मृतक आरक्षक के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया के इस तरह चले जाने से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। कोतवाली पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे समुदाय को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।