मुरैना: जमीन के विवाद में चली लाठियां, महिलाएं भी पीछे नहीं; 8 अस्पताल पहुंचे, वीडियो वायरल
जमीन की नापजोख के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 01:09:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 01:17:36 PM (IST)
जमीन के विवाद में एक-दूसरे पर लाठी भांजते ग्रामीण। वीडियो ग्रैबHighLights
- नगावनी गांव में खेत की मेढ़ पर हुआ विवाद
- जमीन नापने गए थे पटवारी, आपस में भिड़ गए
- दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना जिले में सबसे ज्यादा विवाद जमीन पर मालिकाना हक को लेकर होते हैं। ऐसी ही एक घटना रामपुर थाना क्षेत्र के नगावनी गांव में हो गई, जहां खेत पर अपना-अपना हक जताने की बात पर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। इस मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगावनी गांव में रहने वाले इस्लाम खान और मलखान के खेत एक दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे की मेढ़ को अपने खेत में जोतने के आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने शिकायत तहसील में थी। इसीलिए तहसील से बुधवार की दोपहर जमीन नापने के लिए पटवारी को भेजा। जमीन की नापजोख के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
मुंहवाद इतना बढ़ा, कि दोनों ओर के लोग लाठियां लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। प्रसारित हुए वीडियो में दिख रहा है, कि महिलाएं तक लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। इस मारपीट में एक पक्ष के घनश्याम जाटव, माखन जाटव, रघुराज जाटव व मलखान जाटव घायल हो गए। दूसरे पक्ष के इस्लाम खान, आशिक खान, हमीन खान, रोशन खान घायल हो गए। सभी घायलों को रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामपुर थाना प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर केस दर्ज करवाया है।