

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। ससुराल में अपेक्षाएं पूरी न होने से बौखलाई पत्नी कीर्ति अवस्थी ने गायत्री कालोनी में रहने वाले अपने पति कपिल देव शर्मा के खिलाफ यूट्यूब पर उनकी झूठी जानकारी वायरल कर दी । इससे 6500 फालोअर्स के बीच कोचिंग संचालक कपिल की छवि धूमिल हो गई। इसे लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पत्नी के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज किया है।
मुरैना में अंग्रेजी विषय की कोचिंग संचालित करने वाले शिक्षक कपिल देव शर्मा की शादी जौरा के कीर्ति अवस्थी पुत्री गिर्राज अवस्थी पगारा रोड जौरा से हुई थी। कपिल देव ने बताया कि पत्नी के अनावश्यक शौक अधिक थे जिनके पूरे न होने पर वह आए दिन झगड़ने लगी।
इसे लेकर पति कपिल देव शर्मा ने 28 फरवरी को कोर्ट में तलाक का वाद दायर कर दिया। इससे बौखलाकर पत्नी ने यूट्यूब यह जानकारी वायरल कर दी कि उसके पति बातचीत ठीक से नहीं करते हैं। और भी कुछ पोस्ट कर दिया।
चूंकि कपिल देव यू-टयूब पर अंग्रेजी की कोचिंग देते हैं, इसलिए उनके 6500 फॉलोअर हैं। उन्होंने जब देखा कि उनके टीचर के बारे में गलत पोस्ट किया गया तो दीपक शर्मा के संज्ञान में मामला आया। इसे कपिल देव ने अपनी बदनामी महसूस किया और इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
इतनी ही नहीं पत्नी ने कपिल देव की शिकायत जौरा एसडीओपी से की, लेकिन पुलिस की जांच में शिकायतकर्ता पत्नी कीर्ति अवस्थी की कोई दलील उसकी शिकायत को पुष्ट नहीं कर पाई तो कीर्ति ने पति समेत एसडीओपी की शिकायत महिला थाना पुलिस से कर दी, लेकिन मामला वहां भी नहीं टिक सका।
यह भी पढ़ें- भोपाल में टीवी का चैनल बदलने पर भड़की पत्नी, हंसिये से हमला कर पति को किया गंभीर रूप से घायल