• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट, खेल स्टेडियम का भी होगा निर्माण, चमकेगी मालवा अंचल की किस्मत

नीमच में जल्द एयरपोर्ट शुरू होगा और लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा शहर में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा और सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाया जाएगा।

By jaswant purohitEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:44:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:44:00 PM (IST)
नीमच में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट, खेल स्टेडियम का भी होगा निर्माण, चमकेगी मालवा अंचल की किस्मत
नीमच को सीएम मोहन यादव की सौगात।

HighLights

  1. नीमच को सीएम मोहन यादव की सौगात
  2. जिले में जल्द शुरू होगा नया एयरपोर्ट
  3. बनेगा सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। नीमच में जल्द एयरपोर्ट शुरू होगा और लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा शहर में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा और सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाया जाएगा। यह घोषणा एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।

नीमच प्रवास और सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नीमच जिले के संक्षिप्त प्रवास पर आए। उन्होंने शहर के गोमा बाई रोड पर सीएसवी अग्रसोहा भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित अभिनंदन समारोह में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा कि देश व प्रदेश उनके नेतृत्व में निरंतर विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंच से जिले के खिमला में गांधी सागर अभ्यारण्य में मादा चीता को छोड़ने की बात कही। जिले को धार्मिक के साथ प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।


कार्यक्रम को विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध माधव मारू, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत नीमच के अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कटनी की पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया मामले में अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष बेंच करेगी हाईकोर्ट में सुनवाई

यह भी बोले मुख्यमंत्री

  • मप्र में पिछले ढाई साल में एक लाख से अधिक भर्तियां की गई। आगामी ढाई साल में साढ़े तीन लाख से अधिक भर्तियां और की जाएगी।
  • प्रदेश का शिक्षा का बजट पांच हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये किया जा चुका है। प्राथमिक शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट शून्य हो चुका है।
  • प्रदेश का बजट चार लाख 48 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। प्रति व्यक्ति आय 70 हजार रुपये से अधिक हो चुकी है।
  • साल 2022 में प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज थे, वर्तमान में प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें करीब आठ हजार सीटें हैं।
  • मप्र में बिजली उत्पादन 32 हजार मेगावाट से अधिक तक पहुंच चुका है।