नीमच में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाई, खाद्य सामग्री में सल्फर-हाइड्रा मिलाने की आशंका, फर्म पर जड़ा ताला
सल्फर और हाइड्रा जैसे केमिकल मिले हैं, जिनके उपयोग की आशंका में एसडीएम ने फर्म को जांच और निरीक्षण के बाद सील कर दिया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:18:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:18:45 PM (IST)
नीमच में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाईHighLights
- फर्म में अखाद्य सल्फर और हाइड्रा जैसे केमिकल मिलने पर कार्रवाई
- एसडीएम ने जांच और निरीक्षण के बाद फर्म को किया सील
- मिलावटखोरों के खिलाफ जिले में लगातार चल रहा अभियान
नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। एक फर्म में अखाद्य सल्फर और हाइड्रा जैसे केमिकल मिले हैं, जिनके उपयोग की आशंका में एसडीएम ने फर्म को जांच और निरीक्षण के बाद सील कर दिया है। यह कार्रवाई शहर के समीप ग्राम अरनिया कुमार में की गई है।
जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगरीय निकाय और खाद्य सुरक्षा विभाग का अमला निरंतर कार्रवाई कर रहा है।
हेल्थ के लिए हानिकारक
यह कार्रवाई शहर के समीप ग्राम अरनिया कुमार में फर्म पंकज कुमार नीरज कुमार पर की गई है। नीमच एसडीएम संजीव साहू, नायब तहसीलदार संजय मालवीय सहित अन्य प्रशासनिक अमला शुक्रवार को फर्म पंकज कुमार नीरज कुमार पर पहुंचा और जांच की तो फर्म परिसर में अखाद्य सल्फर और हाइड्रा जैसे केमिकल मिले, जिन्हें मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।
आशंका है कि फर्म द्वारा खाद्य सामग्रियों में इन केमिकलों का उपयोग किया जाता है। इसी आशंका और संभावना के चलते एसडीएम संजीव साहू ने निरीक्षण के बाद फर्म को सील करने की कार्रवाई की है।
नागरिकों से सूचना देने की अपील
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अखाद्य केमिकलों के भंडारण व विक्रय को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर में या जिले में कहीं भी ऐसी गतिविधियां देखें तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन और सक्षम अधिकारियों को दें, ताकि ऐसे अवैध कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश