• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में झाड़-फूंक के चक्कर में गई 7 साल के मासूम की जान, सांप ने डसा तो पहुंचे तांत्रिक के पास

नीमच-मंदसौर सीमा क्षेत्र में सांप के डसने के बाद सात वर्षीय बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराई गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचा, जहां ड...और पढ़ें

By jaswant purohitEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 01:58:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 01:58:12 PM (IST)
नीमच में झाड़-फूंक के चक्कर में गई 7 साल के मासूम की जान, सांप ने डसा तो पहुंचे तांत्रिक के पास
नीमच में झाड़-फूंक के चक्कर में गई मासूम की जान। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. घर के बाहर खेलते समय सात वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा।
  2. परिजन अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराने पालसोड़ा गांव पहुंचे।
  3. हालत बिगड़ने पर बच्चे को जिला अस्पताल नीमच लाया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। अंधविश्वास के चलते समय पर इलाज न मिलने से एक 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए, और जब तक अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौत के बाद परिजन अस्पताल में हंगामा कर बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर चले गए।

झाड़-फूंक के फेर में गई मासूम की जान

झाड़ फूंक के चक्कर में इलाज मिलने में देरी होने से एक 7 वर्षीय मासूस की जान चली गई। बालक की मौत होने पर स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर रवाना हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना नीमच और मंदसौर जिले के बीच घटित हुई।


अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक का लिया सहारा

मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवासा के सुनील पुत्र विक्रम बावरी आयु 7 वर्ष को घर के बाहर खेलते समय सांप ने डस लिया। सुनील की हालत बिगड़ने पर स्वजन इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय नीमच जिले के ग्राम पालसोड़ा पहुंचे, जहां झाड़ फूंक के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, महिला-बच्ची की मौत; 17 घायल

हंगामा कर बिना पोस्टमार्टम शव ले गए परिजन

  • सुनील की हालत और बिगड़ते देख स्वजन उसे दोपहिया वाहन से जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
  • बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाने की बात कही, जिस पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और वे बाइक पर ही बालक के शव को लेकर रवाना हो गए। इस घटनाक्रम के दौरान उन्हें अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

यह भी पढ़ें- नीमच में पति की दूसरी शादी रोकने पहुंची पत्नी, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमले का आरोप; मामला दर्ज