
नईदुनिया प्रतिनिधि,पन्ना। पन्ना अमानगंज मार्ग पर अकोला के पास सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रालों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी भारत यादव ने बताया कि एक ट्राला पन्ना से अमानगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान अकोला के पास यादव ढाबा पर एक अन्य ट्राले का चालक अपना वाहन सड़क पर किनारे खड़ाकर खाना खाने चला गया।
अचानक वह ट्राला बिना ड्राइवर के ही आगे की ओर लुढ़क गया। उसने रफ्तार पकड़ी और सामने से आ रहे दूसरे ट्राले से सीधे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रालों को नुकसान पहुंचा। हादसे के कारण पन्ना अमानगंज मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
जून की तेज गर्मी में बसों में बैठे यात्रियों,बच्चों,बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रालों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने का काम किया गया और प्रशासन ने यातायात को सामान्य किया।
वहीं जिले के उड़की गांव में रविवार दोपहर 3 बजे सरिया लोड ऑटो,बाइक और बोलेरो वाहन आपस में टकरा गए। हादसे मैं बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक का सिर फट गया भेजा बाहर आ गया।
डेडबॉडी के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।वहीं हादसे में बोलेरो ऑटो ड्राइवर भी घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सारंगपुर किटहा निवासी 35 वर्षीय राकेश पटेल और 28 वर्षीय अमरनाथ पटेल के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी थे। वे कृषि कार्य से जुड़ा सामान लेकर बिलखुरा से अपने गांव किटहा लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों हर चरण रैकवार ने बताया एक ट्रैक्टर गलत लेन में आ गया था। उससे बचने की कोशिश में सरिया से लदा ऑटो, बाइक और बोलेरो का अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। सरिया लदे ऑटो का चालक सोनू खान 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सोनू केबिन में फंस गया। सोनू करीब आधे घंटे तक ऑटो में फंसा रहा।उसकी कमर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में 6 से 7 लोग सवार थे। वे मऊ से पहाड़ीखेरा में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
बोलेरो चालक हरचरण रैकवार घायल हुए और उन्हें मामूली चोटे आई। अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। टक्कर में बोलेरो और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। बृजपुर थाना प्रवारी शक्ति प्रकाश पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।