• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

नदी में नहाते समय छूटा दोस्तों का हाथ, पन्ना में गहरे पानी में समाया 22 वर्षीय युवक; SDRF ने निकाला शव

अमानगंज की मिढासन नदी में रविवार 20 सितंबर को नहाते समय एक 22 वर्षीय युवक के गहरे पानी में डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई। युवक की पहचान इंद्रा कॉलोनी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:49:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:49:58 PM (IST)
नदी में नहाते समय छूटा दोस्तों का हाथ, पन्ना में गहरे पानी में समाया 22 वर्षीय युवक; SDRF ने निकाला शव
नदी में नहाते समय छूटा दोस्तों का हाथ, पन्ना में गहरे पानी में समाया 22 वर्षीय युवक

HighLights

  1. मिढासन नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से हादसा
  2. साथ नहा रहे दोस्तों का हाथ छूटने के कारण डूबा युवक
  3. SDRF की टीम ने रेस्क्यू चलाकर शाम को बरामद किया शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। अमानगंज की मिढासन नदी में रविवार 20 सितंबर को नहाते समय एक 22 वर्षीय युवक के गहरे पानी में डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई। युवक की पहचान इंद्रा कॉलोनी निवासी अमित पिता जयरथ वर्मन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पन्ना से SDRF टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया।

दोस्तों का हाथ छूटा और गहरे पानी में समाया अमित

प्रत्यक्षदर्शी अम्लिया बाई के अनुसार, अमित अपने दो दोस्तों के साथ मिढासन नदी में नहा रहा था। बताया गया कि तीनों दोस्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ छूट गया। किनारे की ओर मौजूद दोनों युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि बीच में मौजूद अमित गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की खबर अमित के परिजनों तक पहुंचने के बाद परिवार में मातम छा गया। जवान बेटे के नदी में डूबने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शाम को बरामद हुआ शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना के बाद अमानगंज पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति संभाल रही है। वहीं पन्ना से पहुंची SDRF की टीम द्वारा नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू किया गया। शाम करीब 5 बजे शव बरामद हो सका। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया गया है।