पन्ना पुलिस की बड़ी करतूत, सीटबेल्ट चेकिंग की आड़ में 95 हजार वसूले, TI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
सीटबेल्ट चेकिंग के दौरान व्यापारी को रोककर मोबाइल-चाबी छीनी गई, बैग में गांजा बताकर फंसाने की धमकी दी गई और दो घंटे तक बंधक बनाकर जबरन वसूली की गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 11:46:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 11:46:37 AM (IST)
HighLights
- दो घंटे तक बंधक बनाकर जबरन वसूली की गई
- धमकी देने में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया
- व्यापारी को रोककर मोबाइल-चाबी छीनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पन्ना में पुलिस की बड़ी करतूत उजागर, सीटबेल्ट चेकिंग की आड़ में 95 हजार की उगाही की। आईटी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड मडला थाना प्रभारी रचना पटेल, प्रधान आरक्षक रज्जाक खान और रामशरण को रीवा के व्यापारी मोहनलाल से 95 हजार रुपये की अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए
आरोप है कि सीटबेल्ट चेकिंग के दौरान व्यापारी को रोककर मोबाइल-चाबी छीनी गई, बैग में गांजा बताकर फंसाने की धमकी दी गई और दो घंटे तक बंधक बनाकर जबरन वसूली की गई। पीड़ित की शिकायत पर पन्ना SP निवेदिता नायडू ने जांच करवाई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।