• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

एसपी निवेदिता नायडू का तबादला, सव्यसाची सराफ होंगे पन्ना के नए पुलिस कप्तान

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

By Satish Kumar PandeyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 09:13:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 09:29:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एसपी निवेदिता नायडू का तबादला, सव्यसाची सराफ होंगे पन्ना के नए पुलिस कप्तान

HighLights

  1. मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं
  2. वर्तमान में एसपी साइबर क्राइम, इंदौर के पद पर सेवाएं दे रहे थे
  3. निवेदिता को 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर भेजा गया

नईदुनिया न्यूज, पन्ना। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस सूची में पन्ना जिले का भी नाम शामिल है।

आदेश के अनुसार पन्ना की वर्तमान पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर सव्यसाची सराफ को पन्ना जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं

नए एसपी सव्यसाची सराफ मूल रूप से मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं, जिन्हें जून 2025 में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में आइपीएस में प्रमोट किया गया था। आईपीएस में प्रमोशन से पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी (सेलेक्शन) के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ थे।

वर्तमान में एसपी साइबर क्राइम, इंदौर के पद पर सेवाएं दे रहे थे

वर्तमान में वे एसपी साइबर क्राइम, इंदौर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। साइबर क्राइम और फील्ड दोनों का लंबा अनुभव होने के कारण उन्हें तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता है। पन्ना जिले में निवेदिता नायडू के कार्यकाल में भैंस चोर गिरोह और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाईयां हुई थीं। अब नए एसपी के आने से जिले में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें हैं।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में 309 सफाईकर्मियों को स्थायी नौकरी देने वाले IAS रमेश थेटे का चर्चित रहा कार्यकाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।