• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन: अपनी ही पार्टी की नपा अध्यक्ष के खिलाफ ढोल लेकर पहुंचे BJP नेता; टूटी सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों और चोक नालियों पर उठाए सवाल

रायसेन नगरपालिका की अध्यक्ष खुद भाजपा की नेत्री सविता जमना सेन हैं। भाजपा नेता के साथ पहुंचे लोगों ने नपा कार्यालय के सामने ढोलकर बजाकर अपने टैक्सों क...और पढ़ें

By Ambuj MaheshwariEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:40:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:40:52 PM (IST)
रायसेन: अपनी ही पार्टी की नपा अध्यक्ष के खिलाफ ढोल लेकर पहुंचे BJP नेता; टूटी सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों और चोक नालियों पर उठाए सवाल
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में ढोल लेकर पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। नईदुनिया।

HighLights

  1. नागरिकों ने नपा कार्यालय के सामने ढोल बजाकर टैक्स का हिसाब मांगा
  2. भाजपा नेता विकास शर्मा के साथ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की
  3. टैक्स वसूली के तरीके पर सवाल उठाए, नगर के विकास में कमियां गिनाईं

नवदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। नगर पालिका बकाया टैक्स वसूली के लिए बकायादारों के घरों के सामने ढोल बजाकर शर्मींदा करने का अभियान चला रही है। सोमवार को एक भाजपा नेता की अगुआई में लोगों ने पालिका को ही आईना दिखा दिया। लोगों ने नपा कार्यालय के सामने ढोलकर बजाकर अपने टैक्सों का हिसाब मांगा।

कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में ढोल लेकर पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान उनका कहना था कि नगरपालिका शहर में विकास का एक ईंट तक नहीं लगा पाई है।

यह भी पढ़ें- रायसेन में टैक्स वसूली के लिए नपा ने बजाए ढोल; भड़के लोगों ने पूछा- सड़कों के गड्ढों और गंदे पानी का हिसाब कौन देगा?

नपा कर रही ढोल बजाकर वसूली

दूसरी तरफ टैक्स वसूली के नाम पर जनता और व्यापारियों का अपमान कर उनके घर-दुकानों के सामने ढोल बजवा रही है। यह तानाशाही है उसी का जवाब देने के लिए उन लोगों को नगरपालिका के सामने ढोल बजाना पड़ा है। यह ढोल इस बात का प्रतीक है कि जनता अब टैक्स के नाम पर अपमान नहीं, बल्कि विकास मांग रही है।


naidunia_image

भाजपा से जुड़ीं हैं नपा अध्यक्ष

नेता विकास शर्मा ने कहा कि नालियां भरी हैं, सड़कें टूटी हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन नगरपालिका सिर्फ वसूली में व्यस्त है। विकास के नाम पर तमाशा बंद होना चाहिए। रायसेन नगरपालिका की अध्यक्ष खुद भाजपा की सविता जमना सेन हैं।