एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को रायसेन के किसान सम्मेलन में जाने से रोका, बोले- विरोध करने नहीं जा रहा
जीतू पटवारी ने कहा हम नकारात्मक राजनीति नहीं करना चाहते हैं किसान कल्याण वर्ष प्रदेश में मनाया जा रहा है तो जो कार्यक्रम हो रहे हैं उसमें सब की सहभागि ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 01:42:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 02:33:34 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।HighLights
- आनंद नगर में पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग, पटवारी ने की पत्रकार वार्ता
- कलेक्टर और एसडीएम से चर्चा, नहीं मिला सकारात्मक जवाब
- किस कानून से रोका, पुलिस अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब
नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को रायसेन में हो रहे किसान सम्मेलन में जाने से रोका। आनंद नगर के पास में पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रखी थी। पटवारी ने पत्रकार वार्ता फिर कहा कि हम किसी प्रकार का विरोध करने नहीं जा रहे हैं मैं किस हूं। वहां पर जो नवाचार या तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है, उसे देखने के लिए जा रहा हूं।
कलेक्टर एसडीएम से भी चर्चा की और केंद्रीय कृषि मंत्री के ओएसडी से भी बात की पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हम नकारात्मक राजनीति नहीं करना चाहते हैं किसान कल्याण वर्ष प्रदेश में मनाया जा रहा है तो जो कार्यक्रम हो रहे हैं उसमें सब की सहभागिता होनी चाहिए।