• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में तालिबानी सजा, चोरी के शक में युवकों को खंभे से बांधकर दिए बिजली के झटके, वीडियो वायरल होने पर NHRC ने लिया संज्ञान

करमोदिया गांव में खेत में लगी पानी की मोटर चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर उनके साथ बर्बरता की।

By Ambuj MaheshwariEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 10:59:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 10:59:30 PM (IST)
रायसेन में तालिबानी सजा, चोरी के शक में युवकों को खंभे से बांधकर दिए बिजली के झटके, वीडियो वायरल होने पर NHRC ने लिया संज्ञान
रायसेन में तालिबानी सजा

HighLights

  1. मोटर चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बिजली के झटके दिए गए
  2. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
  3. मामले की जांच शुरू की, दोनों आरोपित पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के करमोदिया गांव में खेत में लगी पानी की मोटर चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर उनके साथ बर्बरता की। आरोप है कि दोनों युवकों को खंभे से बांधकर बिजली के झटके दिए गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

गांव के कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया

रायसेन कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि वायरल वीडियो चार जुलाई का है। आरोप है कि पिपलई निवासी धनराज बैरागी और हेमराज बैरागी जितेंद्र ठाकुर के खेत से मोटर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया।


व्यक्ति की भूमिका फिलहाल संदिग्ध नहीं पाई गई

पुलिस के अनुसार, उसी दिन ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया था। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि करंट लगाने की घटना भी संभवतः उसी दिन की है, जबकि वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की भूमिका फिलहाल संदिग्ध नहीं पाई गई है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को खंभे से बांधकर यातना देते दिखाई दे रहे हैं। उनसे चोरी स्वीकार करने और घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम बताने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

शरिया या तालिबानी कानून नहीं चलेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चोरी के आरोप में युवकों को करंट लगाने की तालिबानी सजा देने का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि आयोग ने घटना का संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने लिखा कि "यह भारत है, यहां शरिया या तालिबानी कानून नहीं चलेगा।"

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने डेढ़ साल के मासूम को बोरी में भरा, दम घुटने पर रोया तो खुला राज, भीड़ ने दबोचकर जमकर धुना