राजगढ़ में भीषण हादसा, पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करते समय लगी आग, 13 लोग झुलसे; 15 बाइकें खाक
राजगढ़ जिले के पचोर शहर में स्थित चुन्नालाल मुन्नालाल पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात को अचानक से आग लग गई। जिसमें मौके पर पेट्रोल-डीजल डलवा रहे 13 लोग ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 10:05:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 10:05:28 PM (IST)
पचोर पैट्रोल पंप पर लगी आग।HighLights
- पचोर अग्निकांड से पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी
- पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करते समय हुआ धमाका
- आग की चपेट में आए 13 लोग, 5 की हालत गंभीर
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। राजगढ़ जिले के पचोर शहर में स्थित चुन्नालाल मुन्नालाल पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात को अचानक से आग लग गई। जिसमें मौके पर पेट्रोल-डीजल डलवा रहे 13 लोग झुलस गए। जिनमें से पांच को गंभीर अवस्था में राजगढ़ व शाजापुर रेफर किया है। हादसे में 15 बाइकें जली हैं व पेट्रोल-डीजल खाली कर रहा टैंकर जला है। हादसे के दौरान शहर में अफरा-तफरी मच गई। करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका।
![naidunia_image]()
टैंकर खाली करते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक सोमवार को 20 केएल यानी की 20 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल लेकर एक टैंकर आया हुआ था। टैंकर रात के समय खाली हो रहा था। उसी दौरान कई लोग पंप पर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे। तभी अचानक से वहां पर आग लग गई।