राजगढ़ में भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मौके पर आसपास के थानों से पहुंचा पुलिस बल
घटना की जानकारी लगने के बाद खिलचीपुर सहित आसपास के थानो का बल गांव जा पहुंचा था। गांव पहुंचकर पुलिस ने ऐसी घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 09:35:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 09:51:37 PM (IST)
राजगढ़ में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई।HighLights
- सूचना मिलते ही खिलचीपुर सहित आसपास के थानों का बल गांव जा पहुंचा था।
- गांव पहुंचकर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी थी।
- आरोपितों की पड़ताल की जा रही हैं, हालांकि देर तक सुराग नहीं लग़ सका था।
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के गांव भादाहेड़ी में अज्ञात लोगों के द्वारा बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस कर दिया। ग्रामीणों द्वारा ज़ब देखा तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगने के साथ ही पुलिसबल मौक़े पर जा पहुंचा। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भादाहेड़ी गांव में प्रतिमा स्थापित है! मंगलवार शाम को वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पाया कि उनकी प्रतिमा पर चेहरे व आँख पर कुछ निशान हैं। चश्मा जीर्णशीर्ण अवस्था में है। प्रतिमा के आसपास दो तीन पत्थर भी पड़े हुए हैं।
यह देखने के बाद ग्रामीणों द्वारा तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गईं!सूचना मिलने के साथ ही खिलचीपुर सहित आसपास के थानो का बल गांव जा पहुंचा। गांव पहुंचकर प्रतिमा को व चश्मे को पुलिसबल द्वारा ठीक करवाया गया। गांव में देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा।
![naidunia_image]()
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बाबा साहब की मूर्ति के कारण मेरा अतिक्रमण हटाया गया है, अब मैं मूर्ति हटा दूंगा, धार में विवाद
आसपास के थानों से पहुंचा बल
घटना की जानकारी लगने के बाद खिलचीपुर सहित आसपास के थानों का बल गांव जा पहुंचा था। गांव पहुंचकर पुलिस ने ऐसी घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपितों की पड़ताल की जा रही हैं, हालांकि देर शाम तक पुलिस को सुराग नहीं लग़ सका था।
भादाहेड़ी गांव में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी। पुलिसबल गांव पहुंच गया। प्रतिमा को ठीक करवा दिया। बल गांव में मौजूद हैं। ऐसा किसने किया उसकी पड़ताल की जा रही हैं।
उमाशंकर मुकाती, थाना प्रभारी खिलचीपुर