MP के राजगढ़ में 8 बीघा जमीन पर कब्जा, रात 10 बजे कलेक्टोरेट गेट पर धरने पर बैठा परिवार
रामलाल ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं और परिवार की आजीविका इसी जमीन पर निर्भर है। उनका कहना है कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से लेकर भोपाल स्तर तक अ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 22 May 2026 10:45:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 10:51:10 PM (IST)
राजगढ़ में धरने पर बैठा परिवार।HighLights
- रामलाल का आरोप है कि उसकी करीब 8 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
- लंबे समय से शिकायत कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारीयों ने ध्यान नहीं दिया।
- रामलाल ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं। परिवार की आजीविका जमीन पर निर्भर है।
राजगढ़। गांव में करीब 8 बीघा जमीन पर दबँगो द्वारा कब्जा करने को लेकर एक पूरा परिवार रात करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गया। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा है और कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ क्षेत्र के घोड़ाखेड़ा गांव निवासी रामलाल वर्मा का गांव के ही मांगीलाल पटेल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रामलाल का आरोप है कि उसकी करीब 8 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। कब्जा हटवाने की मांग को लेकर वह लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों के पास शिकायत कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारीयों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
रामलाल ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं और परिवार की आजीविका इसी जमीन पर निर्भर है। उनका कहना है कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से लेकर भोपाल स्तर तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इसी के विरोध में वह परिवार सहित धरने पर बैठा है।
धरने की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिवार को समझाने पहुंचीं एसडीएम निधि भारद्वाज ने बताया कि संबंधित जमीन का मामला विवादित है और इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमों के अनुसार जो भी भूमि संबंधित पक्ष की होगी, उसके संबंध में शासन स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।