• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

राजगढ़ में मंत्री के कार्यक्रम में बवाल, कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष को बुजुर्ग ने जड़ा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

नरसिंहगढ़ में पुलिस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को थाने ले जाने लगी, तब ही भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग ने जिला पंचायत अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 10:46:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 07:26:38 AM (IST)
राजगढ़ में मंत्री के कार्यक्रम में बवाल, कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष को बुजुर्ग ने जड़ा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़।

HighLights

  1. राजगढ़ में लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़
  2. पुलिस और एसडीएम की मौजूदगी के बीच जिपं अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़
  3. प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से हुई अभद्रता

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ शहर में सांदीपनी स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह व उपाध्यक्ष पर्वत यादव को पुलिस ने कार्यक्रम के बाहर रोक लिया। जैसे-तैसे कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो मंच के सामने जमीन पर बैठ गए। उन्हें ऊपर बुलाया तो कुछ देर बाद हंगामा शुरू हो गया व भीड़ जमा हो गई।

बुजुर्ग ने जिला पंचायत अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ा

पुलिस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को थाने ले जाने लगी, तब ही भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग ने जिला पंचायत अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। खास बात यह है जिस समय थप्पड़ मारा उस उस आयोजन में प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा व पुलिस भी मौजूद थी।


कार्यक्रम स्थल के बाहर रोकने पर बढ़ा विवाद

नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को 44.54 करोड़ की लागत से बनी सांदीपनी स्कूल की बिल्डिंग का लोकार्पण करने प्रभारी मंत्री पहुंचे थे। आयोजन में शामिल होने के लिए कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया व उपाध्यक्ष पर्वत यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे थे।

लेकिन कार्यक्रम स्थल के पहले ही बस स्टैंड के समीप उन्हें पुलिस ने रस्सा के सहारे रोकने का प्रयास किया। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि करीब आधे घंटे तक पुलिस ने हमें रस्सी से रोककर रखा, जबकि हमें बकायदा आयोजन में आमंत्रित किया था।

मंच के पास हंगामा और थप्पड़ मारने का आरोप

बाद में जानकारी लगने पर एसडीएम गोविंद दुबे, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से निकलवाकर कार्यक्रम स्थल के लिए लेकर गए। विधायक मोहन शर्मा भाषण दे रहे थे, हम मंच के नीचे बैठे। हमें फिर ऊपर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- IRS अफसर ने पन्ना टाइगर रिजर्व में बनाया था स्टे होम, बिना अनुमति को किया निर्माण, अवैध घोषित

लेकिन तब ही भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस हमें लेकर जा रही थी तब ही एक बुजुर्ग ने थप्पड़ मारा। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति भाजपा का यह रवैया है।

मंच पर आकर सबसे पहले मुझे उठाया कि प्रभारी मंत्री जी के पास मैं बैठूंगा, मैंने कुर्सी छोड़ी। स्थानीय विधायक जी भाषण दे रहे थे तो तेज आवाज में बात करके डिस्टर्ब करने का प्रयास किया। वहां मौजूद भीड़ इनकी इस हरकत से नाराज हो गई। विधायक जी व मैंने बीच-बचाव किया। यह रील के नेता है, रियल के नहीं। इन्हें समझना होगा। हर जगह एक ही रवैया ठीक नहीं।- ज्ञानसिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा

हमें पुलिस ने रोक लिया था। हम मंच पर पहुंचे व प्रभारी मंत्री व कलेक्टर साहब से बात कर रहे थे, तब ही भाजपा के लोगों को आपत्ति हुई। उन्होंने मंच पर आकर धक्का-मुक्की व अभद्रता शुरू कर दी। मंच से नीचे जाने के दौरान एक बुजुर्ग ने कान के पीछे मारा। यह चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज को कुचलने पर उतारू हैं।- चंदरसिंह सौंधिया, अध्यक्ष जिला पंचायत राजगढ़।