राजगढ़ में दरवाजे की घंटी बजने पर भड़का शख्स, शक के आधार पर 8 साल की मासूम के सिर पर जड़े मुक्के; FIR दर्ज
जिले के खुजनेर नगर में घर के बाहर लगी बेल (घंटी) बजाने के शक में एक व्यक्ति ने 8 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट कर दी। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 18 May 2026 07:06:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 07:06:08 PM (IST)
राजगढ़ में दरवाजे की घंटी बजने पर भड़का शख्स( एआई फोटो)HighLights
- घंटी बजाने के शक में बच्ची से की मारपीट
- 8 वर्षीय बालिका ने परिजनों को सुनाई आपबीती
- शिकायत के बाद आरोपित पर एफआईआर दर्ज
नवदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले के खुजनेर नगर में घर के बाहर लगी बेल (घंटी) बजाने के शक में एक व्यक्ति ने 8 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां और नानी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर निवासी बालिका गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना के यहां खुजनेर आई हुई थी। 16 मई को राजेश साहू ने घर की घंटी बजाने के संदेह में उसके साथ मारपीट की। बच्ची ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां और नानी को दी। अगले दिन पिता के आने पर उन्हें भी पूरी घटना बताई गई।
पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
थाने में बालिका के पिता पंकज शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि 17 मई को वह अपनी ससुराल खुजनेर पहुंचे थे। बालिका ने बताया कि 16 मई की रात करीब 8 बजे वह शिवाजी मार्केट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान किसी ने राजेश साहू के मकान की घंटी बजा दी।
मुक्के और गाल पर थप्पड़ मारे
आरोप है कि इसके बाद राजेश साहू घर से बाहर आया और शक के आधार पर बच्ची के साथ गाली-गलौज करते हुए सिर पर मुक्के और गाल पर थप्पड़ मारे। साथ ही दोबारा घंटी बजाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह भी पढ़ें- 'मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं...' ट्विशा शर्मा की बहन का छलका दर्द, खोले परिवार के कई गहरे राज