• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

MP के राजगढ़ में दर्दनाक हादसा : भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर डेम में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

शुजालपुर के समीप भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में जा गिरी। हादसे में कार सवार अरन्या गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौ...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 01:25:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 01:36:07 PM (IST)
MP के राजगढ़ में दर्दनाक हादसा : भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर डेम में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
अनियंत्रित कार डेम में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है।नईदुनिया।

HighLights

  1. राजगढ़ में भीलखेड़ी जोड़ के पास हादसा
  2. अनियंत्रित कार डेम में गिरने से भीषण दुर्घटना हुई
  3. अरन्या गांव के पांच लोगों की जान चली गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। राजगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। शुजालपुर के समीप भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में जा गिरी। हादसे में कार सवार अरन्या गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को डेम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार शुजालपुर की ओर जा रही थी। भीलखेड़ी जोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे डेम में जा गिरी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।