• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

नाबालिग ने भाजपा नेता की स्कूटी चुराई, पेट्रोल खत्म होने पर कैन उठाकर भागा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने नाबालिग के हाथ पीछे की ओर रस्सी से बांध दिए, उसकी शर्ट उतरवा दी और उससे पू...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:41:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 09:47:25 PM (IST)
नाबालिग ने भाजपा नेता की स्कूटी चुराई, पेट्रोल खत्म होने पर कैन उठाकर भागा, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा
नाबालिग को पीटा गया।

HighLights

  1. आरोप है कि रास्ते में स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया।
  2. वह एक दुकान से पेट्रोल का कैन लेकर भागने लगा।
  3. यह देख ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

राजग़ढ़। एक 17 वर्षीय नाबालिग ने पहले खिलचीपुर में एसडीएम निवास के सामने से भाजपा नेता की स्कूटी चुराई।फिर वह एक गांव जाने लगा, तब ही रास्ते में उसका पेट्रोल खत्म हो गया। उसी दौरान नाबालिग एक पैट्रोल की कैन उठाकर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही स्कूटी भी पहचान ली। इसके बाद मौके पर जमा भीड़ ने उसे रस्सी से बांध दिया व मारपीट की है। इसके वीडियो वायरल हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात ख़िलचीपुर एसडीएम निवास के सामने रहने वाले नगर परिषद उपाध्यक्ष पति भाजपा नेता विजय बंटी शर्मा के घर छोटे भाई की शादी के चलते मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे।

उसी दौरान उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने अपने परिचितों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी थी, रातभर वाहन की तलाश की जाती रही। इसके बाद गुरुवार सुबह राजगढ़ निवासी करीब 17 वर्षीय नाबालिग उसी स्कूटी को लेकर हिनोत्या गांव पहुंचा।


आरोप है कि रास्ते में स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह एक दुकान से पेट्रोल का कैन लेकर भागने लगा, यह देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। हिनोत्या गांव भाजपा नेता विजय बंटी शर्मा का पैतृक गांव है।ग्रामीणों ने स्कूटी को पहचान लिया और इसकी सूचना विजय शर्मा को दी।

उस समय उनके शादी का कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए वह मौके पर नहीं पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह वही स्कूटी है, जो एक रात पहले उनके घर से चोरी हुई थी।

रस्सी से हाथ बांध, शर्ट उतारकर पीटा

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने नाबालिग के हाथ पीछे की ओर रस्सी से बांध दिए, उसकी शर्ट उतरवा दी और उससे पूछताछ के नाम पर जमकर मारपीट की।इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। वीडियो में नाबालिग दर्द से कराहता दिखाई देता है, जबकि लोग उससे पूछ रहे हैं कि स्कूटी किसके कहने पर चोरी की और किसके लिए लेकर जा रहा था।इस घटना के बाद खिलचीपुर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं भाजपा नेता विजय उर्फ बंटी शर्मा की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ स्कूटी चोरी का मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस पहुंची, नाबालिग को थाने लाई

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने साथ खिलचीपुर थाने ले आई।बाद में उसके परिजन भी राजगढ़ से ख़िलचीपुर थाने पहुंचे।पुलिस ने नाबालिक का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया है।नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान हैं।उसके पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।नाबालिग ने पुलिस को यह भी बताया कि वह राजगढ़ से खिलचीपुर आया था और बड़े पुल के पास सरकारी जमीन पर बने एक ढाबे पर रात में रुका था।उसने आरोप लगाया कि वहां एक व्यक्ति ने उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ गलत हरकत की।पुलिस का कहना है कि इस आरोप की भी अलग से जांच की जा रही है।