• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यूपी-एमपी पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला; राजगढ़ में दबिश के दौरान ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर, 3 पुलिसकर्मी घायल

उप्र के ललितपुर में दर्ज चोरी के एक केस में ललितपुर व बोड़ा थाने के 17 पुलिसकर्मी कड़ियासांसी गांव गए थे, जहाँ आरोपी को पकड़ने के दौरान परिजनों व ग्रामीण...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 11:19:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 11:19:13 AM (IST)
यूपी-एमपी पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला; राजगढ़ में दबिश के दौरान ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर, 3 पुलिसकर्मी घायल
घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नईदुनिया।

HighLights

  1. चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
  2. कड़ियासांसी के ग्रामीणों ने पथराव किया
  3. बोड़ा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपित के परिजनों ने हमला कर दिया। पथराव की इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

17 पुलिकर्मियों ने दी दबिश

जानकारी के अनुसार, ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।

आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान उसके परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। घटना में ललितपुर पुलिस का एक और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।


यह भी पढ़ें- भोपाल की सड़काें पर 6 घंटे 'त्राही-त्राही': किसान आंदोलन में बैरिकेड्स टूटे, 150 कॉलोनियां ब्लॉक; पुलिस सिस्टम हुआ फेल

3 जवान अस्पताल में भर्ती, 6 लोग गिरफ्तार

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।