• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

राजगढ़ में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, टीवी और बाइक की मांग पर पति समेत चार पर केस दर्ज

ब्यावरा में टीवी और मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुराल से निकालने का आरोप है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 01:09:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 01:09:58 PM (IST)
राजगढ़ में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, टीवी और बाइक की मांग पर पति समेत चार पर केस दर्ज
राजगढ़ में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. टीवी और मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया।
  2. पति समेत चार ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला।
  3. आरोपियों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ब्यावरा। दहेज में टीवी और मोटरसाइकिल नहीं लाने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से भगा देने का मामला सामने आया है। ब्यावरा शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 4 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

हैसियत अनुसार दिया था दहेज का सामान

पुलिस के अनुसार फरियादिया डाली पति अरविन्द वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम ढकोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2024 में अरविन्द वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम करोंदी थाना पचोर से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। पिता ने हैसियत अनुसार दहेज का सामान भी दिया था।


टीवी और मोटरसाइकिल की मांग

शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, फिर पति अरविन्द, ससुर लक्ष्मीनारायण, सास कृष्णा बाई व जेठ अंकित वर्मा ने यह कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया कि तू अपने मायके से दहेज में टीवी और मोटरसाइकिल नहीं लाई। मोटरसाइकिल और टीवी लाएगी तभी रखेंगे।

प्रताड़ित कर घर से निकाला और दी धमकी

आरोपियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता पिछले 6 महीने से अपने माता-पिता के घर ढकोरा में रह रही है। करीब 8 दिन पहले पति और ससुर ढकोरा आकर उसके पिता को धमका कर गए कि दहेज में बाइक-टीवी दोगे तभी लड़की को रखेंगे।

परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

रिश्ता बिगड़ने के डर से उसने पहले रिपोर्ट नहीं की थी। अब पिता शिवचरण वर्मा व भाई गौरीशंकर वर्मा के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bhopal में ठग ने बुजुर्ग की FD से 6 लाख किए पार, ना ओटीपी आया और ना पासवर्ड साझा किया फिर कैसे हुई ठगी