
राजगढ़। मई माह के अंतिम दिनों में राजगढ़ जिला भटटी की तरह तप रहा है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।गुरूवार को राजगढ़ जिले का तापमान इस सीजन में पहली बार सर्वाधिक 46.0 डिग्री तक जा पहुंचा, जबकि रात का तापमान भी रिकार्ड 31.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
इसी के साथ राजगढ़ मप्र का दूसरा सबसे गर्म जिला दर्ज किया है।नौतपा में हर दिन तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, फिलहाल नौतपा के पांच दिन बाकी हैं।
उल्लेखनीय है कि राजगढ़ जिले में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है। 15 मई के बाद से ही जिले में लगातार तेजत गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
17 से 19 मई तक तापमान 45 से 45.6 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब नौपता में एक बार फिर से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया।
मई के अंतिम दिनों में राजगढ जिला सूरज के तीखे तेवरों के चलते भटटी की तरह तप उठा।चहुंऔर तीखी धूप ने नागरिकों को बेहाल कर दिया।
गुरुवार को राजगढ़ जिले का तापमान इस सीजन में पहली बार 46.0 डिग्री पर पहुंचा है।इसके पहले इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया था। इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड 31.0 डिग्री पर पहुंच गया।
इस बार सूरज के तीखे तेवरों के सामने कूलर, एसी भी फेल हो गए। गर्मी से बेहाल नागरिक गर्मी व धूप से बचने के लिए कूलर, पंखे, एसी व पेड़-पौधों की छांव लेते नजर आए। हालांकि गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सूरज के तेवरों के सामने कूलर, एसी नागरिकों को गर्मी से पूरी तरह से बचाने में नाकाम साबित होते नजर आए। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक तीखी गर्मी देखने को मिली।
लगातार तेज गर्मी पड़ने के कारण सडकों पर नागरिक नजर नहीं आ रहे हैं।गुरूवार को राजगढ़ जिला खजुरोहो 46.5 डिग्री के बाद मप्र का दूसरा सबसे गर्म जिला रिकार्ड किया गया है।दोपहर के समय सडकें सूनी हो गई।साथ ही बाजारों में भी चहल पहल कम हो गई है।उधर तेज गर्मी के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा सबसे अधिक बढ़ गया है।छोटे बच्चों को वायरल होने का डर है।मौसम के जानकारों ने इस समय गर्मी से बचाव करने, अधिक पानी पीने व ठंठे, छांव दार स्थानों पर समय बिताने की समझाइश नागरिकों को दी है, ताकि गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके।
13 मई 2022- 47.0
23 मई 2018- 46.0
27 मई 2017- 46.5
23 मई 2010- 46.5
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
19 मई- 45.6 - 31.0
18 मई- 45.5- 27.4
17 मई- 45.0- 30.0
27 मई- 45.0- 30.4
स्थान- तापमान
खजुराहो- 46.5
राजगढ़- 46.0
दतिया- 45.7
नौगांव- 45.5
मलजखंड- 45.5
दमोह- 45.5