राजगढ़ में ट्रक ने टोल प्लाजा के पास 17 मवेशियों को रौंदा, 15 की मौत; पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पकड़ा
राजगढ़-ब्यावरा के बीच टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को टक्कर मार दी।जिसमें 15 मवेशियों की मौत हो गई है।
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 01:53:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 01:53:03 PM (IST)
हादसे में 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। नईदुनिया।HighLights
- NH-52 पर राजगढ़-ब्यावरा के बीच दर्दनाक हादसा
- टोल प्लाजा के ट्रक ने मवेशियों के झुंड को मारी टक्कर
- 15 मवेशियों की मौके, पुलिस ने ट्रक को जब्त किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित टोल प्लाजा के समीप रात करीब तीन बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु से सरिया लेकर पंजाब जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
पुलिस ने ट्रक किया जब्त
घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को बेरीकेड लगाकर रोक लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय मवेशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैसे पहुंचे।