• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में 36 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी के आदेश पर 31 हेड कांस्टेबल व 5 कांस्टेबल को दी नई जिम्मेदारी

Ratlam Police Transfer: रतलाम पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए कुल 36 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं।

By Jaydeep GurjarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:32:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:32:32 PM (IST)
रतलाम में 36 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी के आदेश पर 31 हेड कांस्टेबल व 5 कांस्टेबल को दी नई जिम्मेदारी
रतलाम में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल।

HighLights

  1. रतलाम में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
  2. जिले में 36 पुलिसकर्मियों के किए तबादले
  3. एसपी के आदेश पर मिली नई पदस्थापना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। रतलाम पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए कुल 36 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में पांच निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जबकि आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के 31 कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई थाना प्रभारियों के बदले गए प्रभार

जारी किए गए तबादला आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक मनोज कटारिया को जावरा शहर थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। वहीं जावरा शहर के वर्तमान थाना प्रभारी दीपक मंडलोई का तबादला सैलाना थाने में कर दिया गया है। सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश अजनार को सैलाना से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेजा गया है।


डीएसबी और पिपलोदा में भी हुआ बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत पिपलोदा थाना प्रभारी रमेश कोली को जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अब तक डीएसबी प्रभारी की भूमिका निभा रहे रणजीत सिंगार को पिपलोदा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- रतलाम, नागदा और उज्जैन के यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे विशेष किराए पर चलाएगा फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

निरीक्षकों के अलावा एसपी अमित कुमार ने निचले स्तर पर भी कसावट लाते हुए आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के 31 कर्मचारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले के थानों में कार्यकुशलता बढ़ाना और पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है।