रीवा में बछड़े की टक्कर से गिरा गैस सिलेंडर, रिसाव से भड़की आग में दो लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे
चोरहटा के पैपखरा गांव में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में गैस रिसाव से भड़की आग में एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनमें एक महिला एक पुरुष ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 01:09:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 01:18:40 PM (IST)
परिवार के लोग घर के आंगन में चूल्हे पर खाना बना रहे थे जबकि सिलेंडर घर के भीतर रखा था। प्रतीकात्मक चित्रनईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में बीते दिवस हुए पैपखरा आगजनी में झुलसे 4 में से 2 लोगों की बीती रात मौत हो गई जबकि 2 लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है।
संजय गांधी अस्पताल की वर्न यूनिट में भर्ती कराया
फिलहाल इस घटना के बाद सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल की वर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान ही बीती रात यशोदानन्दन शुक्ला और दिव्यांस शुक्ला की मौत हो गई जबकि इन्द्रकली शुक्ला और आयुष्मान की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है
एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।हालाकि पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर शवों का पीएम कराया जा रहा है और मामले को जांच में लेकर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गैस रिसने की वजह से आग भड़क उठी
जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के लोग घर के आंगन में चूल्हे पर खाना बना रहे थे जबकि सिलेण्डर घर के भीतर रखा था, ऐसे में घर के भीतर घुसे बछडे ने सिलेंंडर गिरा दिया था और गैस रिसने की वजह से आग भड़क उठी।