रीवा के पर्यटक स्थल पुर्वा फाॅल में मारपीट, 5 युवकों को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
वायरल वीडियों में एक युवक को जमीन में पटककर आरोपी युवक घसीटते और पीटते भी नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 02:33:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 02:33:19 PM (IST)
मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।HighLights
- पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है
- विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया
- पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पुर्वा फाॅल में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है।वीडियों में 5 युवक मिलकर दो युवकों को घेरकर पीटते नजर आ रहे है।
आरोपी और पीड़ित पक्ष घूमने पहुंचे थे
यहां आरोपी और पीड़ित पक्ष घूमने पहुंचे थे, जहां पुरानी रंजिश में 5 युवकों ने दो युवकों को घेर लिया और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की।
पुरानी रंजिश के चलते मारपीट
फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी जिसके चलते मारपीट की यह घटना हुई है।
विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप
दोनों पक्ष घूमने के लिये पुर्वा फाॅल पहुंचे थे, जहां उनका आमना सामना हो गया। पहले मामूली नोकझोंक और गाली गलौज से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। यहां एक पक्ष से 5 लोग दो युवकों पर भारी पड़ गए और जमकर मारपीट की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया
घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं मानें और मौके पर हंगामे की स्थिति निर्मित रही है।वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मारपीट की इस घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।