रीवा की टमस नदी के बहाव में 3 घंटे लड़ता रहा जिंदगी की जंग, रेस्क्यू करके युवक को बाहर निकाला
इटमा गांव के कुछ लोग टमस नदी के पास जंगल में लकड़ी काटने गए थे। इस दौरान एक लकड़ी टमस नदी पर बनी पुल के नीचे फंसी दिखी जिसे बाहर निकालने के लिए ग्रामी ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 29 May 2026 02:09:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 02:09:04 PM (IST)
HighLights
- पांव में सरिया धंसने के कारण वह नहीं निकल पाया
- कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया
- पुलिस सहित परिजनों और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटमा स्थित टमस नदी की तेज धार में फंसे युवक को तकरीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।
उपचार के लिए सिरमौर सिविल अस्पताल लाए
घायल युवक को उपचार के लिए सिरमौर सिविल अस्पताल लाया गया है वहीं युवक के सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस सहित परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
इटमा निवासी राम उजागर प्रजापति फंस गए
अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने बताया कि लकड़ी निकालने के दौरान ही अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया, जिसके तेज धार में इटमा निवासी राम उजागर प्रजापति फंस गए।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी लवलेंद्र सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव से बाहर निकालने के लिए राम उजागर ने प्रयास किया लेकिन पुल से निकली हुई लोहे की सरिया उसके पांव में धस गई जिससे वह नदी से बाहर नहीं निकल पाया।
पांव में सरिया धंसने के कारण वह नहीं निकल पाया
मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में राम उजागर को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। बताया गया है कि युवक के पांव में सरिया धंस जाने के कारण वह नदी के बीचो-बीच धार में फंसा रह गया था।