रीवा के इटमा वाटर फॉल दोस्तों के साथ गया था युवक, रील बनाते समय तेज धार में बहा, पन्ना में बालक डूबा
30 अप्रैल को जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसा हुआ है, जिसमें 13 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। घटना जिले के जवा तहसील के अतरैला ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 02:28:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 02:28:26 PM (IST)
HighLights
- मन की मर्जी करना जान पर पड़ गया भारी
- रील बनाने के चक्कर में धार के बीच फंसा
- पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह बचाई जान
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। वाटर फॉल में पानी के बीच रील बनाने पहुचा युवक तेज धार मे फंस गया।युवक को पानी के बीच फंसा देख दोस्तो ने पुलिस को सूचना दी, जहां पहुची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से रेस्क्यू कर युवक की जान बचाई है।
वाटर फॉल में नहाने गया था युवक
युवक दोस्तों के साथ वाटर फॉल में नहाने गया था, जहा वह नहाते वक्त रील बनाने के लिए पानी के बीच पहुंचकर तेज धार के बीच फंस गया।
दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी
दोस्तों ने पुलिस को बताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अतरैला पुलिस ने गांव वालों की सहायता से रेस्क्यू शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पानी में बहते वक्त पत्थरों से टकराकर युवक घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
ननिहाल आए 5 वर्षीय मासूम की अमहाई तालाब में डूबने से मौत
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदुनी स्थित अमहाई तालाब में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।
कटनी अपनी मां के साथ आया था
कार्तिक यादव पिता अनिल यादव 5 वर्ष निवासी ग्राम हिनौती जिला कटनी अपनी मां के साथ नाना मुन्ना यादव के घर ग्राम तिंदुनी आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बालक अमहाई तालाब के पास नहाने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले गए
घटना की जानकारी लगते ही रावेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले जाया गया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना शाहनगर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।