• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, 7 वारदातों का खुलासा; 8 लाख के जेवर बरामद

शहर में लगातार हो रही सेंधमारी की घटनाओं से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रीवा पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के समय में चोरी की घटनाओं क...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 02:17:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 02:17:22 PM (IST)
रीवा में सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, 7 वारदातों का खुलासा; 8 लाख के जेवर बरामद
आरोपियों से लगातार पूछताछ करने पर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. पहले से भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज
  2. रीवा पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार
  3. सिविल लाइन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। शहर में लगातार हो रही सेंधमारी की घटनाओं से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक शातिर सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर लगभग 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शहर में हुई सात चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

23-24 जुलाई की दरम्यानी रात आभूषणों चोरी

पुलिस के अनुसार 23-24 जुलाई की दरम्यानी रात पथर कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में सेंध लगाकर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषणों सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था।

विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन, अमहिया तथा साइबर सेल सहित विभिन्न टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

संदिग्ध युवक वरण लोनिया उर्फ पीके की पहचान की

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक वरण लोनिया उर्फ पीके की पहचान की गई।

दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ

सी दौरान पूर्व में जे.के. ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में भी संदिग्ध सुजीत लोनिया उर्फ गोविंदा का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की।

पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने साथी संदीप लोनिया उर्फ गुल्ली का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ करने पर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ।

निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया, जिसमें सोने के तीन जोड़ी कंगन, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कुंडल, चार सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, एक नथ, चार ग्राम सोना, चांदी की 14 जोड़ी बिछिया, तीन चांदी की अंगूठियां, दो चांदी की थाली, चांदी की हाय, चांदी की झुंझरी तथा तीन जोड़ी पायल शामिल हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है

संभावना है कि आने वाले दिनों में चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। बरामद आभूषणों की पहचान कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरण लोनिया उर्फ पीके (19 वर्ष), पिता छोटेलाल लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला थाना सिविल लाइन, सुजीत लोनिया उर्फ गोविंदा (25 वर्ष), पिता नरेश लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली तथा संदीप लोनिया उर्फ गुल्ली (29 वर्ष), पिता कामता प्रसाद लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली, जिला रीवा के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। इनके खिलाफ रीवा के सिविल लाइन और सिटी कोतवाली थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत अनेक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से शहर में सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और लगातार पुलिस की निगरानी में था।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू

पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य संभावित साथियों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की भी जांच कर रही है।

घटनाओं के विरुद्ध एक बड़ी सफलता

ऑपरेशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजय सिंह बघेल, थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम, उप निरीक्षक गौरव मिश्रा, मनीषा उपाध्याय सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- एंग्जायटी से जूझ रहे जबलपुर के तनिष्क का संगीत बना संबल, बचपन में रहा चेस का शौक