सीधी में पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां डूबे, एक का मिला शव, तीन की तलाश जारी
मैहर जिले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे चार युवक-युवतियां नदी में नहाते समय गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों नदी ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 03:10:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 03:18:10 PM (IST)
भंवर सेन घाट में पिकनिक मनाने के दौरान डूबे लोगों को खोजती टीम। सौजन्य टीमHighLights
- घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई
- आधा किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला शव
- राजगढ़ और मैहर के रहने वाले हैं सभी
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर भंवर सेन घाट में पिकनिक मनाने के दौरान चार लोग डूब गए। जिसमें दो युवक और दो युवती है। एक का शव बरामद हो गया है। तीन की तलाश की जा रही है।
परिजनों में चीख-पुकार मच गई
घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, शेषमणि मिश्रा चौकी प्रभारी पिपराव मौके में पहुंच गए।
शव घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर
तलाश के दौरान एक युवती का शव घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला, जिसे बाहर निकाल लिया गया। शव की पहचान ज्योति सेन (24) निवासी बूढ़ा बाउर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना स्वजन को दे दी गई है।
शेषमणि मिश्रा थाना प्रभारी ने बताया कि बचाव दल को तत्काल सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम नदी में लापता अन्य तीन लोगों की लगातार तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि सभी गहरे भंवर में फंस गए थे, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।
राजगढ़ और मैहर के रहने वाले हैं सभी
हादसे में लापता लोगों में सुभी सेन (15) पिता रामदयाल सेन, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर, नीलू बैस (22) पिता लल्लू बैस, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर तथा लखन केवट (26) पिता मोहनलाल केवट, निवासी घोगटपुर, जिला राजगढ़ शामिल हैं।