
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली एवं जमोड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 208 नशीली कप सिरप के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह अवैध कारोबार स्थानीय गजराज स्कूल परिसर में किया जा रहा था।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशे की बिक्री एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली कि गजराज स्कूल परिसर के आसपास कुछ युवक अवैध नशीली कफ सिरप का विक्रय कर रहे हैं तथा स्कूल परिसर स्थित कमरों में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप छिपाकर रखी गई है।
सूचना पर थाना कोतवाली एवं जमोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम को गजराज स्कूल परिसर से अमन सिंह चौहान 25 वर्ष निवासी अमरवाह को पकड़ा गया, जो स्वयं को गजराज स्कूल का डायरेक्टर बताता है। आरोपित स्कूल परिसर में बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप छिपाकर रखता था तथा समय-समय पर अपने साथियों के साथ आल्टो कार से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ले जाकर बिक्री करता था।
पुलिस द्वारा आरोपित के कब्जे की अल्टो कार क्रमांक एमपी 18 सीए 2926 एवं स्कूल परिसर स्थित कमरों की तलाशी लेने पर कुल 208 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 52 हजार रुपये है।
पूछताछ के दौरान आरोपित अमन सिंह चौहान ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध नशे का सिंडिकेट संचालित करता था। आरोपित द्वारा अन्य सहयोगियों आशू केवट, प्रिंस मिश्रा, अम्बिकेश सिंह गोंड, नवीन नामदेव एवं अमन सोधिया के नाम भी बताए गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्कूल जैसी संस्था की आड़ में अवैध नशे का व्यापार संचालित किए जाने पर संबंधित स्कूल की मान्यता समाप्त करने हेतु भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ना स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थान बच्चों के भविष्य निर्माण के केंद्र होते हैं। ऐसी संस्थाओं की आड़ में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक सीधी
यह भी पढ़ें- पहला दिन पहला शो, जबलपुर में फिल्म के शौकीन सुबह से पांच बजे टिकट की लाइन में लगते, इंटरवल में ब्रश करके चाय पीते थे