इंस्टाग्राम पर रोज करता था सीधी की नाबालिग से बात, दोस्ती करके बिहार ले गया, ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
गठित विशेष टीम ने साइबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर तत्काल बिहार के सारण जिले में दबिश दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को चंगुल से सुर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 12 May 2026 11:01:28 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 11:01:28 AM (IST)
HighLights
- अप्रैल में दर्ज कराई गई थी अचानक लापता होने की रिपोर्ट
- आरोपी युवक ने बालिका को अपने जाल में फंसाया
- मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच हुई शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को बिहार ले जाने वाले आरोपी जिले की जमोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को पुलिस कार्रवाई के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने मिली थी सूचना
थाना जमोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत अप्रैल में एक नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की।
साइबर सेल की मदद से प्रकाश में आया यह तथ्य
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की मदद से यह तथ्य प्रकाश में आया कि बालिका की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपित युवक ने बालिका को अपने जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गया था।
तत्काल बिहार के सारण जिले में दबिश दी
गठित विशेष टीम ने साइबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर तत्काल बिहार के सारण जिले में दबिश दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी को हिरासत में लिया।
कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
बालिका को वापस सीधी लाकर उसकी विधिवत काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जटिल ऑपरेशन और बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी
इस जटिल ऑपरेशन और बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक वर्षा यादव, सउनि. आर.डी. साकेत, आरक्षक अभिषेक, महिला आरक्षक सविता तथा साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी की भूमिका रही।