• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में पत्‍नी ने पति को मारकर लाश गैस सिलिंडर में भर दी! पुलिस ने किया फैक्‍ट चेक, कहा-वायरल वीडियो फर्जी

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो का स्थानीय घटना से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह झूठा है, और लोगों को गुमरा...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 08:26:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 08:30:57 PM (IST)
रीवा में पत्‍नी ने पति को मारकर लाश गैस सिलिंडर में भर दी! पुलिस ने किया फैक्‍ट चेक, कहा-वायरल वीडियो फर्जी
सीएसपी राजीव पाठक।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह झूठा - सीएसपी
  2. लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला है।
  3. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई भी घटना रीवा में नहीं हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सनसनीखेज वीडियो का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि रीवा में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर, शव को गैस सिलेंडर में भर दिया। लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई भी घटना रीवा में नहीं हुई और न ही इस घटना का रीवा से कोई संबंध है।

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो का स्थानीय घटना से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह झूठा है, और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से वायरल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी वीडियो समाज में भ्रम और भय का माहौल पैदा करते हैं।


रीवा में पत्‍नी ने पति को मारकर लाश गैस सिलिंडर में भर दी! पुलिस ने किया फैक्‍ट चेक, कहा-वायरल वीडियो फर्जी pic.twitter.com/iywHeaOwSo

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 11, 2026

इसलिए बिना सत्यापन किसी भी वीडियो या खबर को आगे शेयर न करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भ्रामक, फर्जी या अपुष्ट सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले, उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। यदि सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध या भ्रामक सामग्री दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने, और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की है।