रीवा में सरताज अंसारी ने प्रेमजाल में फंसाया, नाबालिग की लूटी अस्मत, वीडियो फोटो वायरल करने दी धमकी
पकड़े गए आरोपी सरताज अंसारी के विरुद्ध बीएस की धारा सहित पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 10:36:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 10:36:29 AM (IST)
जब मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- नाबालिग के परिवार का निकला आरोपी
- पहले उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं
- अमहिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा में दोस्ती और प्यार मे धोखा देने का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और उसकी अस्मत लूटी, फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना वायरल करने लगा।
आरोपी को समझाइश देने का प्रयास किया
शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद जब मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सरताज अंसारी पीड़ित परिवार का रिश्तेदार बताया गया है, इस बात की जानकारी जब पीड़िता के परिवार को हुई तो उनके द्वारा आरोपी को समझाइश देने का प्रयास किया।
सहेलियों के ग्रुप में बदनाम करने का प्रयास
आरोपी के द्वारा लड़की का फोटो और वीडियो उसके ही सहेलियों के ग्रुप में डालकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादिया ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें बताया कि आरोपी उसे बदनाम करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
मोबाइल की भी गंभीरता से छानबीन
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के पास से मिले मोबाइल फोन की भी गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
न्यायालय में पेश करके उसे जेल भेजा गया
पकड़े गए आरोपी सरताज अंसारी के विरुद्ध बीएस की धारा सहित पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।