• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में भारी बारिश का कहर, एसपी कार्यालय में घुसा पानी, वर्षों पुराने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भीगे; दस्तावेज बचाने में जुटा पुलिस प्रशासन

रीवा में दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया।

By Shyam MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 10:19:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 10:56:08 PM (IST)
रीवा में भारी बारिश का कहर, एसपी कार्यालय में घुसा पानी, वर्षों पुराने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भीगे; दस्तावेज बचाने में जुटा पुलिस प्रशासन
मूसलाधार बारिश के बाद एसपी कार्यालय परिसर जलमग्न हुआ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब होने की आशंका जताई गई
  2. पुलिस टीम दस्तावेज अलग कर सुखाने में जुटी
  3. जांच के बाद नुकसान का सही आकलन सामने आएगा

नईदुनिया न्यूज, रीवा। जिले में दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश का असर रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी पड़ा। कार्यालय परिसर में पानी भरने के साथ ही अंदर रखे वर्षों पुराने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और शासकीय दस्तावेज भी पानी की चपेट में आ गए। इससे कई दस्तावेजों के खराब होने की आशंका है। जलभराव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

naidunia_image

रिकॉर्ड बचाने में जुटा पुलिस प्रशासन

पुलिस प्रशासन की टीम कार्यालय में युद्धस्तर पर सफाई व्यवस्था में जुटी है। पानी में भीगे दस्तावेजों को अलग कर उन्हें सुखाने का काम किया जा रहा है। साथ ही रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।


रीवा में दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी परिसर जलमग्न हो गया।#MPRain #MPWeather #RewaRain #RewaNews pic.twitter.com/rJoBYeg8q7

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 22, 2026

जांच के बाद सामने आएगा नुकसान

डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक ने बताया कि अचानक हुए जलभराव के कारण कार्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पानी की चपेट में आए हैं। वर्षों पुराने रखे कई रिकॉर्ड खराब होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि अभी सफाई और दस्तावेजों को सुरक्षित करने का काम जारी है। पूरी व्यवस्था होने और रिकॉर्ड की जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन सामने आ सकेगा। पुलिस प्रशासन की टीम फिलहाल स्थिति संभालने और दस्तावेजों को सुरक्षित करने में जुटी है।

बारिश के बाद घरों में भरा पानी, चौंडियार पंचायत ने संभाला मोर्चा नालियों की युद्धस्तर पर सफाई शुरू, जल निकासी के लिए कच्ची नालियों का भी कराया जा रहा निर्माणगुढ़। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत चौंडियार में जोरदार बारिश के बाद कई घरों में पानी पहुंच गया था।