
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: दशहरा के दिन जहां पूरे देश में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया, वहीं रीवा जिले के सेमरिया में रावण दहन को लेकर अजीबोगरीब विवाद खड़ा हो गया। यहां 24 घंटे की देरी के बाद रावण का दहन किया जा सका, क्योंकि रावण 9 सिर वाला था।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया चक्का जाम; विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
दूसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में विधि-विधान से रावण दहन किया गया। पुलिस की इस सूझबूझ भरी कार्रवाई की लोगों ने जमकर सराहना की। दहन स्थल पर लोगों ने सेमरिया पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। आखिरकार 24 घंटे की देरी के बाद बुराई के प्रतीक रावण का दहन हुआ और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर हादसे से लिया सबक, त्योहारों पर ग्वालियर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, नो-एंट्री और भीड़ पर सख्त नजर