• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में कांग्रेस नेता अमित वर्मा हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही चाकू से उतारा मौत के घाट

रीवा में कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। शराब पार्टी के दौरान विव...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 09:35:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 09:35:26 PM (IST)
रीवा में कांग्रेस नेता अमित वर्मा हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही चाकू से उतारा मौत के घाट
रीवा में कांग्रेस नेता अमित वर्मा हत्याकांड का खुलासा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद चाकू से हमला हुआ।
  2. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
  3. हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइकें पुलिस ने बरामद कीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में मंगलवार रात कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से पहले शराब पार्टी में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। मृतक अमित के पिता पीसी कोल अनूपपुर पुलिस लाइन में पदस्थ हैं और 31 जुलाई को वे सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

तीनों ने की शांति बिहार कॉलोनी में अमित के साथ शराब पार्टी

  • पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार दहिया उर्फ लकी (25), आशीष कुमार दहिया उर्फ मोनू (30) और नंदलाल दहिया उर्फ अंकित (21) शामिल हैं। तीनों ने शांति बिहार कॉलोनी में अमित के साथ शराब पार्टी की थी।

  • हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन अपनी बाइकें घटनास्थल पर छोड़ गए। सिविल लाइन पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और उनकी बाइकें बरामद कर ली है। कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
  • ये खबर भी पढ़ें- रीवा में कांग्रेस नेता की सरेराह बेरहमी से हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, 2 बाइक बरामद, आरोपी फरार