• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी में सड़क बनी स्कूल की कक्षा, रास्ता बंद होने पर शिक्षकों का अनोखा विरोध, प्रशासन सख्त

सीधी के बंजारी स्कूल का रास्ता बंद होने पर शिक्षकों ने विरोध में सड़क पर कक्षा लगाई। प्रशासन ने रास्ता खुलवाया और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 08:16:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 08:16:13 PM (IST)
सीधी में सड़क बनी स्कूल की कक्षा, रास्ता बंद होने पर शिक्षकों का अनोखा विरोध, प्रशासन सख्त
सीधी में सड़क शिक्षक ने छात्रों को एक घंटे तक पढ़ाया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. रास्ता बंद होने पर सड़क पर कक्षा लगाई गई।
  2. भूमि स्वामी ने रास्ते पर बोल्डर और जुताई कराई।
  3. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रास्ता दोबारा खुलवाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। जनपद शिक्षा केंद्र मझौली क्षेत्र में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजारी में शुक्रवार को सड़क पर पाठशाला लगी। दरअसल, भूमि स्वामी ने स्कूल तक जाने वाले रास्ते को रोक दिया था। ऐसे में शिक्षक सुबह पहुंचे, तो उन्होंने विरोध स्वरूप सड़क पर ही करीब एक घंटे तक पाठशाला लगाई।

प्रशासन व स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर रास्ता खुलवा दिया। अब प्रशासन सड़क पर कक्षा लगाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

शिक्षकों ने एक घंटे सड़क पर बैठकर लगाई क्लास

  • गुरुवार को शिक्षक स्कूल बंद कर घर गए। उस दौरान आने-जाने का रास्ता खुला था। शुक्रवार की सुबह वे स्कूल जा रहे थे, तो देखा कि भूमि स्वामी ने रास्ते की ट्रैक्टर से जुताई कर दी। सामने बड़े-बड़े बोल्डर रख दिए। खेत की सीमा में तारबंदी पहले से ही है। ऐसे में स्कूल तक पैदल जाना भी मुश्किल हो गया।

  • बच्चे पहुंचे तो शिक्षकों ने निर्णय लिया कि बंजारी के मुख्य सड़क मार्ग पर बैठकर कक्षाओं का संचालन किया जाए। करीब एक घंटे तक सड़क पर ही पाठशाला लगी।
  • प्रशासन को सूचना मिली तो गांव के सरपंच सहित अन्य लोगों ने बोल्डर हटवाए और स्कूल तक पहुंचने का रास्ता बनाया। इसके बाद स्कूल में कक्षाएं शुरू हुईं। बता दें कि मुख्य सड़क से स्कूल की दूरी करीब 300 मीटर है। स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या 125 है।
  • कुछ दूरी पर चल रहा था प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम

    जब बच्चे बीच सड़क पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे, उसी समय जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल लगभग 15 किलोमीटर दूर चमराडोल में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में सरकार व अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे। प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों ने स्कूल तक पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

    रास्ता बंद होने के कारण सड़क पर लगाई क्लास

    विद्यालय आने के लिए दो रास्ते थे, लेकिन दोनों को भूमि स्वामियों ने बंद कर दिया था। इस कारण सड़क पर ही कक्षाएं लगाकर बच्चों की पढ़ाई कराई गई और विरोध प्रकट किया गया है। रामदत्त पनिका, प्रधानाध्यापक

    शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली थी। ये जमीन का विवाद है। हमने रास्ता खुलवा दिया है। जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) से इस संबंध में बात की है। सड़क पर कक्षाएं लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीपी पांडे, अपर कलेक्टर, सीधी

    ये भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में अवैध शराब बेचने पर तीन वर्ष की सजा और एक लाख का होगा जुर्माना