रीवा में पैसा डबल करने का लालच देकर स्कूल संचालक पति-पत्नी 8 करोड़ रुपए डकार गए, ठगी के मामले में FIR दर्ज, दोनों की तलाश शुरू
रीवा में पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले स्कूल संचालक पति-पत्नी के खिलाफ मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 07:54:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 07:57:41 PM (IST)
रीवा में पैसा डबल करने का लालच देकर स्कूल संचालक पति-पत्नी 8 करोड़ की ठगी की। Photo source- AI GeneratedHighLights
- महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया था धरना
- 100 से अधिक महिलाओं ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर दिए थे पैसै
- पति-पत्नी के खिलाफ मिले सबूत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा में पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले स्कूल संचालक पति-पत्नी के खिलाफ मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी पति-पत्नी की तलाश शुरू कर दी गई है।
वहीं, इस बहुचर्चित ठगी केस में स्कूल संचालक पति-पत्नी के अलावा कुछ महिला नेत्रियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके संबंध में भी जांच की जा रही है।
महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया था धरना
दरअसल यह मामला उस समय उजागर हुआ जब तकरीबन 100 से अधिक महिलाओं ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि स्कूल संचालिका आकला सुल्ताना उर्फ नंदा के हवाले किया था और बाद में उन्हें धोखा मिला। एक लंबे समय से चल रहे इस धोखाधड़ी के मामले में ठगी की शिकार हुईं महिलाओं द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना भी दिया गया था।
तकरीबन 8 करोड़ रुपए की ठगी हुई
इन्होंने कई ऐसे साक्ष्य प्रस्तुत भी किए थे, जिसमें पैसों के लेनदेन के साथ-साथ ठगी करने वाले पति-पत्नी के द्वारा दिए गए चेक एवं अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे पर गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इस मामले में तकरीबन 8 करोड़ रुपए की ठगी हुई है, और जो सबूत प्रस्तुत किए गए उसमें भी करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया।
यह भी पढ़ें- रतलाम में शादी के नाम पर 2.80 लाख की ठगी, 3 दिन बाद भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
पति-पत्नी भूमिगत, पुलिस ने शुरू की तलाश
फिलहाल पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चल रही जांच के बाद समान थाने में आकला सुल्तान उर्फ नंदा एवं उसके पति असलम के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। हालांकि पीड़ित महिलाओं के द्वारा निरंतर किए जा रहे विरोध के बाद से ही दोनों पति-पत्नी भूमिगत चल रहे हैं, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।