• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

एक लाख रुपये, सरकारी नौकरी और फ्री एज्युकेशन का लालच देकर मतांतरण की कोशिश, सीधी में दो महिलाएं गिरफ्तार

मामला एमपीईबी सीधी कॉलोनी के पीछे एक निजी मकान में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान हुए विवाद और मारपीट के बाद चर्चा में आया।

By Neelambuj PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 02:38:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 02:46:34 PM (IST)
एक लाख रुपये, सरकारी नौकरी और फ्री एज्युकेशन का लालच देकर मतांतरण की कोशिश, सीधी में दो महिलाएं गिरफ्तार
सीधी पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई की
  2. अन्य लोगों को जोड़ने पर प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये देने की बात भी कही गई
  3. सभा की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे थे

नईदुनिया प्रतिनि​धि, सीधी। कथित मतांतरण के मामले में जमोड़ी पुलिस ने नीलम दीक्षित और गीता दीक्षित को गिरफ्तार किया है। दोनों मेघदूत पार्क के पीछे, सीधी की निवासी हैं। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई की है।

फरियादी रघुनाथ प्रजापति ने 12 अक्टूबर को जमोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मतांतरण के लिए दबाव डालने के साथ एक लाख रुपये, सरकारी नौकरी और मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन दिया गया। अन्य लोगों को जोड़ने पर प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये देने की बात भी कही गई।


मामला एमपीईबी सीधी कॉलोनी के पीछे एक निजी मकान में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान हुए विवाद और मारपीट के बाद चर्चा में आया। सभा की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। कथित मतांतरण गतिविधियों को लेकर विवाद हुआ और तीन कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। हालांकि, मतांतरण और प्रलोभन से जुड़े आरोप का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा। - राघवेंद्र द्विवेदी, डीएसपी, सीधी।