• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

मंत्री का रिश्तेदार बताकर सरकारी योजना का ठेका दिलाने के नाम पर यूपी के गाजियाबाद की महिला से रीवा में 40 लाख रुपये की ठगी

रीवा जिले में करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की कथित ठगी का मामला सामने आया है।

By Neelambuj PandeyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 06:22:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 06:25:16 PM (IST)
मंत्री का रिश्तेदार बताकर सरकारी योजना का ठेका दिलाने के नाम पर यूपी के गाजियाबाद की महिला से रीवा में 40 लाख रुपये की ठगी
रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर गाजियाबाद से रीवा पहुंची माया त्यागी।

HighLights

  1. महिला का आरोप, कई बड़े नेताओं को अपना रिश्तेदार बताया
  2. कहा- आरोपित ने अलग-अलग किश्तों में पैसे लिए
  3. काम नहीं होने पर पूरी रकम वापस करने का दिया था भरोसा

नईदुनिया प्रतिनिधि रीवा। रीवा जिले में करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की कथित ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि रीवा के एक व्यक्ति ने केंद्र के बड़े बड़े नेताओं को अपना रिश्तेदार और पीएचई विभाग में पहचान बताकर सरकारी योजना का ठेका दिलाने के नाम पर, झांसा देकर उससे लाखों रुपये ले लिए।

अब पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर गाजियाबाद से रीवा पहुंची है। और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है।

बड़े नेताओं को अपना रिश्तेदार बताया

गाजियाबाद की रहने वाली माया त्यागी ने आरोप लगाया है कि रीवा निवासी अभयराज सिंह ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सहित अन्य बड़े नेताओं को अपना रिश्तेदार और पीएचई कार्यालय के अधिकारियों और जल निगम में पहचान होने का दावा किया। आरोपित ने कहा कि मंत्रालय की एक योजना के तहत पार्टनरशिप में ठेके दिलवाए जाएंगे, जिसके लिए निवेश करना होगा।


ठेके दिलाने के नाम पर पहले 15 लाख लिए

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में आरोपित उसके घर पहुंचा और अपने छोटे भाई के इलाज का हवाला देकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने ठेके दिलाने के नाम पर पहले 15 लाख रुपये लिए। रकम की व्यवस्था के लिए पीड़िता के प्लॉट तक गिरवी रखवाए गए।

आरोपित ने अलग-अलग किश्तों में और पैसे लिए

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में आरोपित ने अलग-अलग किश्तों में और पैसे लिए, जिनमें 2 लाख 80 हजार रुपये का चेक भी शामिल था। पीड़िता का आरोप है कि इस तरह आरोपित ने कुल 37 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। जब काफी समय तक कोई काम नहीं हुआ और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।

काम नहीं होने पर पूरी रकम वापस करने का दिया था भरोसा

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपित ने भरोसा दिलाया था कि यदि काम नहीं हुआ तो पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। पीड़ित महिला का कहना है कि इसी डिप्रेशन के चलते उनके पति का निधन हो गया। पीड़िता गाजियाबाद से रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और और आवेदन देकर अपना पैसा दिखाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूछा-पेशी पर आने वाले कैदियों का डाइट अलाउंस कहां जाता है