• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

बंडा में जहरीली शराब से 30 मौतें, 2024 में ही BJP विधायक ने दी थी चेतावनी, दिग्विजय सिंह बोले- टल सकता था सागर कांड

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नरयावली से भाजपा विधायक प्...और पढ़ें

By Surendra rajputEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 07:46:20 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 07:49:03 AM (IST)
बंडा में जहरीली शराब से 30 मौतें, 2024 में ही BJP विधायक ने दी थी चेतावनी, दिग्विजय सिंह बोले- टल सकता था सागर कांड
बंडा में जहरीली शराब से 30 मौतें, दिग्विजय सिंह बोले- टल सकता था सागर कांड

HighLights

  1. दिग्विजय ने भाजपा विधायक का पत्र किया पोस्ट
  2. बोले- टल सकता था सागर शराब कांड
  3. बंडा में जहरीली शराब से अब तक 30 मौतें

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया का वर्ष 2024 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र पोस्ट करके सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

विधायक ने अवैध शराब बिक्री की की थी शिकायत

पत्र में विधायक लारिया ने सागर और राहतगढ़ विकासखंड सहित नगर पालिका परिषद मकरोनिया, नगर परिषद कर्रापुर और सदर कैंट क्षेत्र में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आबकारी और पुलिस विभाग की मिलीभगत से गांव-गांव पान की गुमटियों और टपरों पर एजेंटों के माध्यम से थैलों में शराब बेची जा रही है।


यह भी पढ़ें- सागर में शराब माफिया का रसूख मिट्टी में मिला... 3 आरोपियों के 5 ठिकानों पर चला बुलडोजर, मौतों का आंकड़ा 30 पर पहुंचा

विधायक कई बार कर चुके थे शिकायत

विधायक ने पत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले भी वह कलेक्टर और सहायक आबकारी आयुक्त से कई बार शिकायत कर चुके थे।

इसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। दिग्विजय सिंह ने पत्र साझा करते हुए कहा कि यदि वर्ष 2024 में विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाती तो बंडा में हुआ जहरीली शराब कांड टाला जा सकता था।