जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी और चंदू राजपूत के घर पर चला बुल्डोजर, CM ने दिखाए थे सख्त तेवर
सागर में जहरीली अवैध शराब से मौतों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई, अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस और बे...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 12:10:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 01:04:27 PM (IST)
CM मोहन यादव जहरीली शराब कांड के बाद सागर पहुंचे। (नईदुनिया)HighLights
- मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब मामले में अधिकारियों से समीक्षा की।
- दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
- अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने कहा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से 32 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आज प्रशासन ने आरोपित मनीष लोधी और ततरवारा सरपंच चंदू राजपूत के घर पर बुल्डोजर एक्शन शुरू कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टालरेंस
- मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
- उन्होंने अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण और ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिन्होंने अवैध गतिविधियों के माध्यम से अपना नेटवर्क खड़ा किया है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी संदिग्ध गतिविधि की आशंका हो, वहां तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए।
निर्दोष व्यक्ति न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
- मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाया जाए। उन्होंने इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि घटना में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत होना बेहद कष्टकारी है। मुख्यमंत्री ने प्रभारी अधिष्ठाता, अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सकों को पीड़ितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आवश्यक दवाओं, जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता चौबीसों घंटे सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। बैठक में ये रहे मौजूद
इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक गोपाल भार्गव, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक निर्मला सप्रे, देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।